TYPES OF COMPUTER BASED ON WORK AND APPLICATIONS कंप्यूटर के प्रकार कार्य एवं अनुप्रयोगों के आधार पर

 



कंप्यूटर के प्रकार कार्य एवं अनुप्रयोगों के आधार पर

1 एनालॉग कंप्यूटर

2  डिजिटल कंप्यूटर

3  हाइब्रिड कंप्यूटर

1 एनालॉग कंप्यूटर :- Analog कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जो दाब तापमान लंबाई चौड़ाई वजन गति विद्युत प्रवाह आदि भौतिक मात्राओं का मापन करते हैं

उदाहरण  :- स्पीडोमीटर, थर्मोमीटर , वोल्टामीटर, वजन करने की मशीन, दीवार घड़ी , हाथ घड़ी , 

विशेष तथ्य :- 

1 एनालॉग कंप्यूटर में data स्टोर नहीं होता है 

2  एनालॉग कंप्यूटर के द्वारा बताएं परिणाम Approx अनुमानित लगभग होते हैं

3   कंप्यूटर में मुख्य रूप से नीडल्स ( सुइयां )लगी होती है

                           2 डिजिटल कंप्यूटर

2 डिजिटल कंप्यूटर :- डिजिटल कंप्यूटर ऐसे कंप्यूटर होते हैं जो अपना परिणाम अंकों में व्यक्त करते हैं प्रदर्शित करते हैं

उदाहरण  :- कैलकुलेटर, स्पीडोमीटर, ( डिजिटल ) थर्मोमीटर   ,  ( डिजिटल )   वोल्टामीटर, ( डिजिटल )  वजन करने की मशीन, ( डिजिटल )  दीवार घड़ी  ( डिजिटल )  हाथ घड़ी , ( डिजिटल ) 

विशेष तथ्य :- 

1 डिजिटल कंप्यूटर में data स्टोर  होता है 

2  डिजिटल कंप्यूटर द्वारा बताएं परिणाम एक्यूरेट होते हैं पूर्ण रूप से सही होते हैं 

3  यह कंप्यूटर बाइनरी सिस्टम 0 और 1 पर कार्य करते हैं

4  यह अपने परिणाम अंकों में व्यक्त करते हैं

                         हाइब्रिड कंप्यूटर

हाइब्रिड कंप्यूटर :- हाइब्रिड कंप्यूटर में एनालॉग कंप्यूटर और डिजिटल कंप्यूटर दोनों के ही गुण पाए जाते हैं  यह कंप्यूटर एनालॉग Data  और डिजिटल डिजिटल डाटा दोनों पर कार्य कर सकते हैं यह एनालॉग कंप्यूटर की तरह तेज होते हैं और डिजिटल कंप्यूटर की तरह उनके रिजल्ट एक्यूरेट होते हैं

उदाहरण    1  पेट्रोल पंप पर लगा कंप्यूटर

                2   आईसीयू वार्ड में लगा कंप्यूटर

                3  एटीएम मशीन कंप्यूटर

                4  USS अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी मशीन

                5  सीटी स्कैन मशीन कंप्यूटर

                6  ECG  मशीन कंप्यूटर

विशेष तथ्य :- 

 1 हाइब्रिड कंप्यूटरों का इस्तेमाल विशेष कार्यों के लिए किया जाता है

2   यह कंप्यूटर काफी महंगे होते हैं


0 Comments