TYPES OF COMPUTER कंप्यूटर के प्रकार

                                                               




                                                कंप्यूटर के प्रकार

कंप्यूटर का वर्गीकरण निम्नलिखित आधारों  पर किया गया है

1 आकार एवं तकनीक के  आधार पर कंप्यूटर के प्रकार 

2 अनुप्रयोगों एवं कार्य के आधार  पर कंप्यूटर के प्रकार

3  उद्देश्य के आधार  पर कंप्यूटर के प्रकार

सर्वप्रथम हम  आकार एवं तकनीक के अधर पर कंप्यूटर के प्रकार का वर्णन करेगे 

                                             आकार एवं तकनीक के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार 

आकार एवं तकनीक के आधार पर कंप्यूटर निम्नलिखित प्रकार के होते हैं

1 सुपर कंप्यूटर

मेनफ्रेम कंप्यूटर

3 मिनी कंप्यूटर

माइक्रो कंप्यूटर

                                 विस्तृत वर्णन

1 सुपर कंप्यूटर :- जैसा कि इस कंप्यूटर के नाम से ही स्पष्ट है यह कंप्यूटर सुपर कंप्यूटर होते हैं अर्थात आधुनिक युग के यह सबसे शक्तिशाली और सबसे तेज कंप्यूटर होते हैं इनकी कार्य करने की क्षमता सभी कंप्यूटरों से अधिक होती है सुपरकंप्यूटर में सीपीयू को एक समांतर क्रम में संयोजित किया जाता है जिससे उसकी गति बहुत तेज हो जाती है

उपयोग :- 1 सुपर कंप्यूटर का उपयोग अंतरिक्ष अनुसंधान में किया जाता है

         2 एनीमेशन मूवीज बनाने में भी सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है

         3 मौसम का पूर्वानुमान लगाने में

         4 अन्य प्रकार की वैज्ञानिक शोधों में

         5 राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली में भी सुपर कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है

सुपर कंप्यूटर के उदाहरण :- परम-8000 भारत का प्रथम सुपर कंप्यूटर है Param-8000  1991 में तैयार किया गया था

अन्य सुपर कंप्यूटर के नाम इस प्रकार हैं

CRAY

NEC - 500

Cray 2

 

मेनफ्रेम कंप्यूटर

मेनफ्रेम कंप्यूटर भी बहुत शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं आकर में बहुत बड़े होते हैं यह उच्च storage क्षमता वाले कंप्यूटर होते हैं इन कंप्यूटर पर एक साथ सैकड़ो यूजर्स कार्य कर सकते हैं है कंप्यूटर मुख्य रूप से रेलवे, बैंकिंग संस्थाओं बड़े व्यापारिक संस्थाओं में तथा जटिल वैज्ञानिक गणनाओं को करने में प्रयोग किया जाते हैं

 मिनी कंप्यूटर

मिनी कंप्यूटर का आकार माइक्रो कंप्यूटर से अधिक होता है लेकिन मेनफ्रेम कंप्यूटर से यह छोटे होते हैं ये  मध्यम आकार की कंप्यूटर होते हैं इनका आकार  लगभग एक फ्रिज रेफ्रिजरेटर के बराबर होता है इन कंप्यूटर पर भी एक से अधिक यूजर कार्य कर सकते हैं यह कंप्यूटर छोटे व्यापारिक संस्थान छोटी कंपनियां, बीमा , बैंकिंग व्यवसाय आदि में उपयोगी होते हैं . इस कंप्यूटर की स्पीड माइक्रो कंप्यूटर से अधिक लेकिन मेनफ्रेम कंप्यूटर से कम होती है

माइक्रो कंप्यूटर

जेसा की इसके  नाम से स्पष्ट है यह  आकार में सबसे छोटा कंप्यूटर होते हैं  इन्हें आसानी से एक टेबल पर रखा जा सकता है या एक बैग में आसानी से कैरी किया जा सकता है क्योंकि इस कंप्यूटर पर एक बार में एक ही यूजर कार्य करता है अतः इन्हें पर्सनल कंप्यूटर (PC) भी कहा जाता है

माइक्रो कंप्यूटर के प्रकार

 1 DESKTOP COMPUTER

 2 LAPTOP  COMPUTER

 3 PALM TAB 

 4 NOTEBOOK

 5 chrome book

 आदि सभी माइक्रो कंप्यूटर के ही प्रकार हैं

 

0 Comments