FEATURES AND LIMITATIONS OF COMPUTER कंप्यूटर की विशेषताएं एवं कमीया

          KRIPAL COMPUTER ACADEMY BHANPURA

                                       


                 

                              कंप्यूटर की विशेषताएं  एवं कमीया

कंप्यूटर की विशेषताएं निम्नलिखित है

1 कार्य करने की गति :- कंप्यूटर तेज गति से कार्य करते हैं और जो कार्य एक व्यक्ति कई घंटे महीने तथा वर्ष में पूरा करता है कंप्यूटर बिना रुके बिना थके  कुछ ही समय में पूरा कर देता है इसके कार्य करने की गति को माइक्रोसेकेंड्स, नैनो सेकेंड्स , और पिको सेकंड में  मापा जाता है

2 उच्च भंडारण क्षमता :-   कंप्यूटर की भंडार क्षमता, संग्रहण क्षमता विशाल होती है इसमें असीमित डेटा  और सूचनाओं तथा जानकारी का लंबे समय तक संग्रहण किया जा सकता है

3 परिणामो की शुद्धता :- शुद्धता कंप्यूटर की एक बहुत बड़ी विशेषता है यदि कंप्यूटर को निर्देश देने वाले के द्वारा कंप्यूटर को सही निर्देश दिया जाए तो कंप्यूटर के द्वारा प्रदान किया गया परिणाम 100% सही होता है कंप्यूटर के द्वारा किया गया कार्य लगभग बिना त्रुटि के होते हैं बिना गलती के होते हैं हां कभी-कभी वायरस के कारण भी इसके परिणाम प्रभावित हो जाते हैं

4 विविधता :-   विविधता कंप्यूटर की एक बहुत बड़ी विशेषता है कंप्यूटर के द्वारा एक ही समय में बहुत सारे कार्य एक साथ संपादित किए जाते हैं जैसे दस्तावेज तैयार करना ,जांच करना, प्रेजेंटेशन देना, मनोरंजन ,संगीत, गेम आदि कार्य ( टास्क ) कंप्यूटर एक ही समय में एक साथ कर देता  है अतः कंप्यूटर को मल्टीटास्किंग मशीन भी कहा जाता है  

5 थकावट का अभाव :- जैसा कि हम सब जानते हैं कंप्यूटर एक मशीन है और इसकी तुलना हम एक इंसान से करते हैं तो अतः हम पाते  है की क्योकि  कंप्यूटर एक मशीन है इसलिए उसमें थकावट का अभाव होता है कंप्यूटर बिना रुके बिना थके कार्य को एक सामान क्षमता से पूरा करता  है

6 बोरियत का अभाव :- कंप्यूटर की एक अन्य विशेषता यह भी है यदि किसी इंसान को एक ही कार्य को बार-बार करने के लिए दिया जाए तो वह थोड़े ही समय में बोर हो जाता है लेकिन कंप्यूटर क्योंकि एक मशीन है अतः एक ही कार्य को बार-बार बार-बार रिपीट कर सकता है वह बोर नहीं होता है

7 स्वचालित:- कंप्यूटर एक स्वचालित मशीन होती है यद्यपि इसको प्रारंभ करने के लिए निर्देश इंसान के द्वारा ही दिया जाता है  फिर भी एक बार आदेश प्राप्त होने पर कंप्यूटर बिना रुके स्वयं  निरंतर कार्य कर सकता है

8 कंप्यूटर प्रकृति का दोस्त :-  क्योंकि कंप्यूटर डेटा  सूचना जानकारी को संग्रहित करने के लिए कागज का प्रयोग नहीं करता आता ह यह नेचर फ्रेंडली प्रकृति का दोस्त माना गया है यह भी कंप्यूटर की बहुत बड़ी खूबी है

                                      कंप्यूटर की  कमीया 

कंप्यूटर की कमियां

1 कंप्यूटर में IQ ( Intelligence Quotient ) बुद्धि का अभाव :-

कंप्यूटर में बुद्धि एवं विवेक का अभाव होता है इसमें खुद से सोचने समझने की क्षमता नहीं होती है यह खुद से फैसला नहीं ले सकता है यद्यपि अब कंप्यूटर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित की जा रही है और इसमें हम काफी हद तक सफल भी हुए हैं

कंप्यूटर में भावनाओ  ( Feelings ) का अभाव :- कंप्यूटर क्योकि एक मशीन है अत इसमे भावनाए नहीं होती .

 

 

0 Comments